

उत्तरकाशी (मोरी): मोरी विकासखंड के फतेह पर्वत पट्टी के खन्ना गांव में मंगलवार 20 जनवरी देर रात अचानक आग लग गई। आग से दो आवासीय मकान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और अन्य मकानों में आग फैलने से रोक दिया। फतेह पर्वत क्षेत्र में दूर संचार व्यवस्था न होने के कारण प्रशासन को घटना की सूचना काफी देर बाद मिली। तभी मोरी से राजस्व और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।



