

कर्णप्रयाग। जंगल में घास लेने गई सिमली गांव की एक महिला को भालू ने घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को सिमली गांव की 64 वर्षीय छुम्मा देवी किलियागाड़ गदेरे के आसपास पशुओं को घास लेने गई थी, इसी दौरान भालू ने घात लगाकर उन्हें घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर साथ गई अन्य महिलाओं ने भालू को वहां से भगाया और घटना की ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल छुम्म…



