

गर्मी-सर्दी में स्कूल अलग-अलग समय पर ही खुलेंगे देहरादून। राज्य में सरकारी स्कूलों में एक समान टाइम टेबल लागू करने के प्रस्ताव के विरोध के बाद शिक्षा विभाग गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग अलग समय रखने पर सहमत हो गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद-एससीईआरटी के विशेषज्ञों ने नए प्रस्तावित टाइम टेबल का खाका तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को महानिदेशालय को भेजा गया है। महानिदेशक…



