

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर गांव स्थित बोक्सा बस्ती से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर शक्तिनहर किनारे झाड़ियों में 12वीं कक्षा की छात्रा मनीषा (18) का शव मिला। मृतका के चेहरे पर दरांती और पत्थर से कई वार किए गए थे। उसकी चार अंगुलियां भी कटी हुई थीं। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता की तहरीर पर चचेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल क…



