

देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग ने उप वन क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह पंवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में उन पर सरकारी अभिलेखों को अनधिकृत रूप से प्राप्त करने, उनका दुरुपयोग करने और सूचना का अधिकार अधिनियम के नियमों की अनदेखी करने के आरोप सामने आए हैं। विभाग के अनुसार कुलदीप सिंह पंवार के पास ऐसे संवेदनशील दस्तावेज पाए गए, जो न तो किसी सक्षम अधिकार…



