

उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार देहरादून। प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में सोमवार को बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने रविवार को बताया कि उक्त पांच जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। साथ ही 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी क…



