

हल्द्वानी: गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। SSP नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने टीम मालिकों से 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आयोजक विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम पर लीग आयोजित करने का झांसा देकर रकम वसूली थी। पुलिस ने आरोपी के दो बैंक खात…



