

चंपावत जिले के छमनिया चौड़ क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फार्मेसी विभाग की लैब में प्रैक्टिकल के दौरान अचानक केमिकल गैस फैल गई। हादसे में एक शिक्षिका सहित आठ छात्राओं को सांस लेने में तकलीफ हुई और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गईं। जिसके बाद सभी को तत्काल उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फार्मेस…



