

हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में अकेले रह रही एक बुजुर्ग महिला की घर में ही मौत हो गई। करीब दो सप्ताह बाद जब बेटा घर पहुंचा तो मां का शव मिला। इस घटना ने समाज में बुजुर्गों के अकेलेपन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार ज्वालापुर के आर्यनगर क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा अपने पुश्तैनी घर में अकेले रहती थी। उनके दोनों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ फरीदाबाद और दिल्ली में रहते ह…



