

हरिद्वार: कांवड़ मेले के दौरान चल रहे चेकिंग अभियान में सिडकुल थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक युवक की मॉडिफाइड स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया। पुलिस ने गाड़ी में अवैध रूप से लगाए गए हूटर, ब्लैक फिल्म और लाल-नीली बत्ती मिलने पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार बीती रात सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो कार तेज हूटर बजाते हुए आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर…



