

Uttarakhand: पहाड़ों पर फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हल्द्वानी। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार मंगलवार 17 फरवरी से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। खासतौर पर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई गई है, जिसस…



