

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने बड़ा निर्णय लिया है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर के 70 मीटर दायरे के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर रील या वीडियो नहीं बना सकेंगे। यह कदम धामों की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समित…



