

देहरादून: देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिला जज कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से सभी जजों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को कोर्ट परिसर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। पूरे परिसर क…



