

पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दंपती की गई जान पिथौरागढ़। मटेला बैंड से करीब एक किमी आगे शहीद द्वार के पास रविवार शाम करीब छह बजे एक कार ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इससे वाहन में सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस, चौकी घाट पुलिस मौके पर रवाना हुई। कोतवाली पिथौरागढ़, आपदा कंट्रोल और एसडीआरएफ को भी अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड…



