

देहरादून: देहरादून में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को तेज करने के लिए सचिवों और जिलाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने भराड़ीसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए SOP, सुरक्षा प्रोटोकॉल, सैनिटेशन और अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।



