

देहरादून : देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राइमस अस्पताल में इलाज के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 17 सितंबर को हुई इस घटना के बाद प्रशासन की संयुक्त टीम ने अस्पताल में विस्तृत जांच की। जांच में कई गंभीर खामियां सामन…



