

देहरादून : नेहरूग्राम में मेहंदी समारोह के दौरान लाइसेंसी हथियार से हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। कॉकटेल पार्टी में डांस के दौरान एक युवक की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली समारोह में मौजूद एक महिला के पैर के पंजे के अगले हिस्से में जा लगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर उसके कब्जे से लाइसेंसी असलहा बरामद किया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गढ़वाली कॉलोन…



