

देहरादून: प्रेमनगर स्थित कैंट जूनियर हाईस्कूल में छात्रों से रंगाई-पुताई कराने के मामले में कैंट बोर्ड ने प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन को सस्पेंड कर दिया है। स्कूल परिसर में छात्रों का रंगाई-पुताई करते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। वीडियो में कुछ छात्र स्कूल परिसर में पेंट करते दिखते हैं। जिस पर कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर बच्चों से काम कराए जान…



