

कृषि पट्टे की जमीन पर खड़ा हुआ होटल, 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित नैनीताल: जनपद में कृषि प्रयोजन हेतु आवंटित पट्टे की भूमि का व्यावसायिक उपयोग किए जाने का मामला सामने आने पर जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की न्यायालय द्वारा पट्टे की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सूर्या गांव, पट्टी चोपड़ा स्थित 0.220 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार म…



