

उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले_पति फरार.. रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां किराये के एक कमरे में नेपाली मूल की महिला और उसके 09 वर्षीय बेटे के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है, जबकि महिला का पति घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। पुलिस क…



