

भीषण सड़क हादसा, कई वाहन आपस में भिड़े, स्कॉर्पियो में धमाके के बाद लगी आग, दो की मौत देहरादून। रायवाला थाना क्षेत्र के मोतीचूर फ्लाईओवर पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो में लगे सीएनजी सिलेंडर में संभावित धमाके के बाद आग लग गई, जिसकी चपेट में रोडवेज बस भी आ गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।



