

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में कृषि, उद्योग और पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर बताया है। उन्होंने कहा कि इन तीन क्षेत्रों को साथ लेकर आगे बढ़ने से राज्य में उत्पादकता बढ़ेगी, निवेश आकर्षित होगा और लोगों को सम्मानजनक आजीविका के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने बजट में इन तीनों क्षेत्रों को विशेष महत्व देते हुए कई योजनाओं क…



