

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर समाधान कराया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, सोलर प्लांट, चिकित्सा, बैंक ऋण, पुलिस कार्रवाई और अतिक्रमण से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। आयुक्त ने कहा कि कई ऐसी समस्याएं हैं जिनका समाधान तहसील, ब्लॉक, थाना और स्थानीय स्तर पर आसानी से हो सकता ह…



