

चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा जनपद चमोली के विकासखंड नारायण बगड़ क्षेत्र में देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया। तेज बहाव के साथ आए मलबे से कई दुकानों में गाद और पत्थर भर गए, जबकि कई वाहन भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।



