

बैरिकेड तोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले निहंगों की घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति को लेकर चिंता का माहौल बन गया था और आशंका जताई जा रही थी कि मामला तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे संवेदनशील समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस ने संयम, संवाद और सूझबूझ के साथ निहंगों से बातचीत की, उन्हें पूरी स्थिति से अवगत…



