

सतपुली। पौड़ी नेशनल हाईवे पर रविवार अपराह्न एक बोल्डर वाहन पर गिर गया। वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल से सतपुली के बीच सतपुली मल्ली के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ से एक बोल्डर अचानक नीचे आ गिर…



