

उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में लगातार भू-धंसाव और भूस्खलन बढ़ने से चिंता गहरा गई है। करीब 406 हेक्टेयर में फैले इस खूबसूरत हिमालयी घास के मैदान में कई जगह गहरी खाइयां बन रही हैं। इससे बुग्याल की प्राकृतिक सुंदरता,जैव विविधता और आसपास के क्षेत्रों पर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार साल 2012-13 की आपदा के बाद से यहां भू-धंसाव की समस्या बनी हुई थी, लेकिन पिछले दो-तीन वर्ष…



