Uttarakhand: बारिश का कहर, बाजारों में भरा पानी; सड़कें बनीं झील, लोगों की बढ़ीं मुश्किलें !

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से गांधी पार्क रोड, अग्रसेन चौक समेत पूरा मुख्य बाजार घुटनों तक पानी में डूब गया। ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे नगर निगम के दावों पर सवाल उठे हैं।

रुद्रपुर शहर में हुई भारी बारिश के कारण बाजार जलमग्न हो गया। इससे ड्रेनेज सिस्टम के दावों पर सवाल उठ गए हैं।  दुकानों में पानी घुस गया, जिससे कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ। जलभराव के कारण कई दुकानें बंद रहीं और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

मंगलवार को बारिश के बाद शहर के मुख्य बाजार, गांधी पार्क रोड और अग्रसेन चौक जैसे इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर साल बारिश में ऐसी स्थिति बनती है। नगर निगम के अधिकारी जल निकासी के उचित प्रबंध नहीं कर पाते हैं।

व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। बारिश के पानी से सड़कें तालाब में बदल गईं। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। कई वाहन पानी में फंस गए। स्कूली बच्चों को भी घर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। जलभराव के कारण ग्राहक बाजार नहीं आ पाए, जिससे बिक्री पर भी असर पड़ा। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से गिरेगा पारा !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के…


    खबरे शेयर करे :

    मसूरी में वीकेंड का जबरदस्त क्रेज, होटलों में 60% एडवांस बुकिंग !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रविवार शाम और सोमवार के लिए शहर के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एडवांस बुकिंग के अलावा भी…


    खबरे शेयर करे :