मसूरी में वीकेंड का जबरदस्त क्रेज, होटलों में 60% एडवांस बुकिंग !

खबरे शेयर करे :

रविवार शाम और सोमवार के लिए शहर के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एडवांस बुकिंग के अलावा भी बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचेंगे।

पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन कारोबार में रौनक लौटने लगी है। शहर के होटलों में रविवार और सोमवार के लिए करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

वहीं, पुलिस की ओर से की गई यातायात व्यवस्था के चलते इस शनिवार को शहर में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि रविवार और सोमवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचेंगे। इससे होटल कारोबार को गति मिलने की संभावना है।

वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारु रहने से पर्यटकों को भी राहत मिली है। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार शाम और सोमवार के लिए शहर के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एडवांस बुकिंग के अलावा भी बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचेंगे, जिससे होटल कारोबार में और तेजी आएगी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से गिरेगा पारा !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के…


    खबरे शेयर करे :

    2. Uttarakhand Weather: उत्तराखंड से मानसून की विदाई कल से शुरू होने के आसार, मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :Uttarakhand Weather Update Today: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा…


    खबरे शेयर करे :