

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर रील बनाने की चाह एक बार फिर युवकों पर भारी पड़ गई। हरिद्वार के बजरीवाला क्षेत्र में कुछ युवक अपनी थार गाड़ी को गंगा नदी में उतारकर स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और वाहन बीच धारा में फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को बाहर निकलवाया और वाहन को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक गंगा किनारे अपनी थार को पानी में चलाकर…



