

नैनीताल। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित होने वाली सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 40 श्रद्धालुओं का चयन किया जाएगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुसार सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष और…



