

हल्द्वानी के तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात एक बेकाबू स्कार्पियो ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की अस्पताल लाते वक्त जबकि एक की आईसीयू में मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने स्कार्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को शनिवार रात करीब दस बजे फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर 17 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव…



