मनसा देवी मंदिर में नई व्यवस्था लागू, पुजारियों के वस्त्रों में नहीं होगी जेब; ट्रस्ट ने बताई वजह !

खबरे शेयर करे :

मनसा देवी मंदिरमें पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले कपड़े दिए गए। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि दान में किसी भी अनियमितता पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने गुप्त नवरात्र के पहले दिन मनसा देवी मंदिर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुजारियों की तलाशी ली और सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

यह कदम मठ-मंदिरों में दान चोरी के आरोपों के बाद सतर्कता बरतने के लिए उठाया गया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने पुजारियों को बिना जेब वाले कपड़े वितरित किए। उन्होंने बताया कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद ट्रस्ट ने यह फैसला लिया। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की आस्था को आहत होने से बचाना है। दान में किसी भी अनियमितता पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से दान की रसीद अवश्य प्राप्त करने की अपील की।

संत समाज मथुरा में कार सेवा के लिए तैयार

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कार सेवा के लिए संत समाज को तैयार बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकार की अनुमति से ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर बनाने की मांग दोहराई। उन्होंने 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कांवड़ियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :