

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक युवक गहरी खाई में गिर गया था। जिसके बाद स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और वाईएमएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन खोज अभियान चलाया। उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
बीती देर रात्रि केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक युवक गहरी खाई में गिर गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग ने इसकी सूचना राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को दी। एसडीआरएफ ने तत्काल सहायता के लिए एक रेस्क्यू टीम रवाना की।
रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान मोहित रावत के रूप में हुई है। मोहित रावत दर्शन रावत के पुत्र हैं और उनकी उम्र 25 वर्ष है। वह ग्राम बड़ासू, रामपुर, जनपद रुद्रप्रयाग के निवासी हैं। गौरीकुंड पहुंचने के बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद युवक को आगे के उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


