

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उत्तराखंड की ऊर्जा जरूरतों और विभिन्न बिजली परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त बिजली आपूर्ति, जल विद्युत परियोजनाएं, पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाएं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई।



