

राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। देहरा खास स्थित ऋषि एन्क्लेव में एक युवक की घर के अंदर घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चीख-पुकार सुन दौड़े परिजन जानकारी क…



