

देहरादून। देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को राहत और मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।



