

रुद्रपुर। शहर की नेताजी सुभाष कॉलोनी, वार्ड नंबर-2 में सोमवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी हाथापाई होने का आरोप है। घटना में एक मासूम बच्चा भी चोटिल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति क…



