

रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र के पीरपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के भाई पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति पर उस समय हमला हुआ जब वह घर से बाहर निकला थ…



