उत्तराखंड मौसम: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 108 सड़कें बंद !

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड में मौसम ने पहाड़ी जिलों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के साथ भूस्खलन और सड़कें बंद होने से कई क्षेत्रों में आवाजाही पहले ही प्रभावित है।

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीं राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है।

राज्य में 108 सड़क बंदराज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते बृहस्पतिवार को 108 सड़कें बंद रहीं। अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में 11, चमोली में 16 मार्ग बंद हैं। चंपावत में एक, देहरादून में पांच, नैनीताल में 23, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में 10 और उत्तरकाशी में सात मार्ग बंद हैं। इन मार्गाें के बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से गिरेगा पारा !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के…


    खबरे शेयर करे :

    मसूरी में वीकेंड का जबरदस्त क्रेज, होटलों में 60% एडवांस बुकिंग !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रविवार शाम और सोमवार के लिए शहर के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एडवांस बुकिंग के अलावा भी…


    खबरे शेयर करे :