एक बृक्ष माँ के नाम,के तहत बीजेपी ने किया बृक्षारोपरण।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी लामाचौड़ मंडल के शक्ति केंद्र भगवानपुर तल्ला स्थित प्रगतिशील कालोनी नियर प्राइमरी स्कूल के पास पार्क में एक वृक्ष माँ के नाम योजना के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंम भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहाँ कि आज पुरा विश्व पर्यावरण कि समस्या से जूझ रहा है और विकास की आंधी में जंगल कम हों रहे है। आज हम सभी को धरा को संरक्षित कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्त्ता एक वृक्ष माँ के नाम लगाकर उसको संरक्षित भी करेगा। इस मौक़े पर वक्ताओं ने कहाँ कि उत्तराखंड प्राचीन काल से ही पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य कर रहा है और प्रतिवर्ष हरेला पर्व के रूप में पौधरोपण किया जाता है। इस वर्ष सभी को एक वृक्ष माँ के नाम लगाने को प्रेरित किया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न फलदार पौधे लगाये गये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मे जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, ने कहा हमें संकल्प लेना होगा हर व्यक्ति हर कार्यकर्ता एक पेड़ अवश्य लगाएं जिससे हमें पर्यावरण को शुद्ध करे हमारी धरा हरी भरी रहें और हम अपने बच्चों को भी इस ओर प्रेरित करें जिससे आगे आने वाली पीढ़ी भी जागरूक होकर यह क्रम लगातार चलता रहे,

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट,
ने कहा हरेला पर्व हमारी संस्कृति से जुड़ा है हमारे पूर्वजों से यह परिपाटी चली आ रही है हमें और हमारे संगठन को मजबूती से इस कार्यक्रम को बढ़ाते हुए समाज को जागरूक करना है जो हमारे पर्यावरण को लिए अति महत्वपूर्ण है हमारे हर कार्यकर्ता एक पेड़ अवश्य लगाएं

कार्यक्रम में मंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, लाखन निकलटिया जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, दिनेश खुल्पे धीरज पाण्डेय, सुरेश गौड़कमल नयन जोशी, शशांक रावत,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला, मोहन पाठक,मोहन पाल, महेश शर्मा, महबूब अली प्रदीप जनौटी आदि आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष धीरज पाण्डे द्बारा किया गया
भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा ग्रामीण जनता व कार्यकर्ताओं को सैकड़ों फलदार वृक्ष वितरित किए गए


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :