कर्तव्य निष्ठा के लिए 128 पुलिस कर्मी व अधिकारी हुए सम्मानित

खबरे शेयर करे :

कर्तव्य निष्ठा के लिए 128 पुलिस कर्मी व अधिकारी हुए सम्मानित
हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बनभूलपुरा दंगा, लोकसभा चुनाव, पर्यटन सीजन ड्यूटी, कैंची धाम मेला ड्यूटी सहित अपराध नियंत्रण में लगे समस्त सुरक्षा बल के कार्यों की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस, फायर, पीएसी, होमगार्ड अधिकारियों, कर्मचारीगणों के उत्साहवर्धन के लिए अमर गार्डन हल्द्वानी में सम्मान समारोह प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त दीपक रावत, और विशिष्ट अतिथि डीआईजी कुमाऊं रेंज डा. योगेन्द्र सिंह रावत रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त दीपक रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके उपरान्त पुलिस परिवार के नन्हें बच्चों ने गणेश वन्दना प्रस्तुत की और कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक रावत ने कुमाऊंनी गाने से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा सीओ सिटी नितिन लोहनी ने देशभक्ति और पीएसी की एसआई हेमा जोशी ने भी गीत का शानदार प्रस्तुति दी। सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड के प्रसिद्व गायक इंदर आर्या ने अपने गीतों से समां बांध दिया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा एसएसपी ने अपने वक्तव्य में पुलिस के समाने लगातार आने वाली चुनौती पूर्ण ड्यूटियों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डूयूटी में लगे सभी सुरक्षा बलों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कहा, नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कई चुनौतीपूर्ण ड्यूटियों को सकुशल सम्पन्न कराया। वनभूलपुरा दंगा, लोक सभा चुनाव, पर्यटन सीजन, कैचीं धाम एवं अपराध नियंत्रण से सम्बन्धित कई चुनौती पूर्ण कार्यों को पुलिस बल, फायर, पीएससी, बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल, होमगार्ड आदि सभी ने दिन-रात कड़ी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। जिससे जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनी रही। पर्यटन नगरी में जनपद में आने वाले पर्यटकों द्वारा प्रत्यक्ष वं अप्रत्क्ष रूप से सराहना भी की गयी। हम सब ने एकजुट होकर एक टीम के रुप में कार्य किया, तभी हम चुनौतीपूर्ण दायित्वों को सकुशल सम्पन्न कराने में सफल रहें। उन्होंने सभी से निकट भविष्य में भी इसी तरह पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निनर्वहन करने की बात कही। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत एवं लगन चुनौतीपूर्ण दायित्वों को सम्पन्न करने वाले चयन सिमिति द्वारा चयनित किए गए 128 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, बाहरी जनपदों के पुलिस बल, फायर, पीएसी, होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से पुरूस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने किया। सम्मान समारोह में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, एसपी क्राइम हरबंस सिंह के अलावा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थानाध्यक्ष, विभिन्न शाखा प्रभारी एवं अधीनस्थ अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :