दुर्गम पहाड़ियों में हेलिकॉप्टर हादसे के सबूत जुटाना बड़ी चुनौती, आज शुरू होगी जांच !

खबरे शेयर करे :

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी।

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने से टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही है।

 

30 अक्तूबर को बदरीनाथ से देहरादून लौट रहे ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ के समीप पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट सहित छह लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस व प्रशासन ने सभी मृतकों के शव को निकाल कर गृह क्षेत्र को भेज दिए हैं लेकिन एएआईबी व डीजीसीए की टीम पैदल चल कर घटनास्थल की तरफ आगे बढ़ रही है। 13 से 14 किमी. पैदल चल कर टीम आर्मी की कैंप में रुकी है। सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी हादसा के कारणों की जांच के लिए अहम सबूत एकत्रित करेगी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    चमोली हादसे के मृतकों को अंतिम विदाई, इंडिगो विमान से पार्थिव शरीर भेजे गए गृह नगर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दून एयरपोर्ट से श्रद्धालुओं के शवों को उनके घर भिजवाने से पहले एम्स, ऋषिकेश में पीएम और कैमिकल प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद शवों को एयरपोर्ट…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली हादसे में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, खाई से निकाले गए सभी छह शव !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :Chamoli Helicopter Crash: शुक्रवार को हेलीकॉप्टर में सवार तीर्थयात्री बदरीनाथ से सहस्त्रधारा लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योतिर्मठ क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हो गया था। चमोली…


    खबरे शेयर करे :