चमोली हादसे के मृतकों को अंतिम विदाई, इंडिगो विमान से पार्थिव शरीर भेजे गए गृह नगर !

खबरे शेयर करे :

दून एयरपोर्ट से श्रद्धालुओं के शवों को उनके घर भिजवाने से पहले एम्स, ऋषिकेश में पीएम और कैमिकल प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद शवों को एयरपोर्ट लाया गया।

चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। जहां से शवों को देहरादून एयरपोर्ट लाया गया और इंडिगो के विमान से उनके घर भेजा गया।

 

बता दें कि शुक्रवार को बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपैड आ रहे ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हुई थी।

पायलट हिमांशु सभरवाल (48) के शव को सड़क मार्ग से उनके घर दिल्ली भिजवाया गया। प्रताप (41), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के (50), एचएस नटराजा (51) के शवों को इंडिगो बंगलुरू की फ्लाइट से बंगलुरू भिजवाया गया है। वहीं, अरूण सालुके (44), के शव को इंडिगो की फ्लाइट से पहले दिल्ली भिजवाया गया है।

दिल्ली से उनके शव को गोवा भिजवाया जाएगा। दून एयरपोर्ट से श्रद्धालुओं के शवों को उनके घर भिजवाने से पहले शवों का एम्स, ऋषिकेश में पीएम और कैमिकल प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद शवों को एयरपोर्ट लाया गया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    दुर्गम पहाड़ियों में हेलिकॉप्टर हादसे के सबूत जुटाना बड़ी चुनौती, आज शुरू होगी जांच !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली हादसे में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, खाई से निकाले गए सभी छह शव !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :Chamoli Helicopter Crash: शुक्रवार को हेलीकॉप्टर में सवार तीर्थयात्री बदरीनाथ से सहस्त्रधारा लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योतिर्मठ क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हो गया था। चमोली…


    खबरे शेयर करे :