Chamoli Helicopter Crash: शुक्रवार को हेलीकॉप्टर में सवार तीर्थयात्री बदरीनाथ से सहस्त्रधारा लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योतिर्मठ क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हो गया था।
चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत सभी छह व्यक्तियों के शवों निकाल लिया गया है। सभी के शवों को घटनास्थल से रेस्क्यू कर ज्योतिर्मठ पहुंचा दिया गया है।
शनिवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस, स्थानीय प्रशासन एवं सेना के जवानों की रेस्क्यू टीमों ने क्षत विक्षित शवों को रेस्क्यू कर तोली नाला स्थित सड़क मार्ग पहुंचाया था। अंतिम शव सुबह 4:40 बजे लाया गया। इसके बाद सुबह 6:20 बजे मोर्चरी ज्योर्तिमठ लाया गया है l
चिकित्सकों द्वारा सभी को मृत घोषित कर पंचायत नाम के लिए शवों को हेली से एम्स ऋषिकेश भेजा जाएगा।