शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने अमेरिका से फोन कर रिश्ता तोड़ दिया।

खबरे शेयर करे :

प्रयागराज।  शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने अमेरिका से फोन कर रिश्ता तोड़ दिया। यह मामला प्रयागराज का है। फोन पर दूल्हे की बात को सुनकर वधु पक्ष के घर में खलबली मच गई। वे शादी की तैयारियों में जुटे थे। दूल्हे से काफी मिन्नत की गई लेकिन वह किसी कीमत पर शादी को तैयार नहीं हुआ। दूल्हे ने लड़की को फोन कर बताया कि उसके माता-पिता व उसे फोन पर शादी न करने की धमकी दी जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि यह दूल्हे की साजिश थी। उसने अपने दोस्त के नंबर से कॉल कराई थी।

राजरूपपुर निवासी एक शख्स की बेटी हरियाणा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। उन्होंने जून 2023 में शादी के पोर्टल के जरिए कौशिक सरकार पुत्र आशीष सरकार निवासी मिसकौट, मुजफ्फरपुर बिहार से शादी के लिए बातचीत की। कौशिक उस समय अमेरिका में कार्यरत था।

दिसंबर 2023 में कौशिक और उसके माता-पिता रिश्ता तय करने राजरूपपुर स्थित लड़की के घर आए। दोनों पक्षों और लड़का-लड़की की सहमति से रिश्ता तय हुआ। जून 2024 में लड़की के घरवाले वर पक्ष के घर मुजफ्फरपुर गए। तब कौशिक अमेरिका जा चुका था।

आपसी बातचीत के बाद 31 जुलाई 2024 को शादी की तारीख तय हुई। लड़की का मां ने धूमनगंज थाने में तहरीर दी है कि 28 जुलाई को कौशिक ने उनकी बेटी को फोन पर बताया कि उसे और उसके माता-पिता को फोन पर शादी न करने की धमकी दी गई है।

यह बात कहते हुए शादी से एक दिन पहले कौशिक ने फोन पर रिश्ता जोड़ने से इनकार कर दिया। लड़की के घरवालों ने काफी विनती की लेकिन आरोप है कि कौशिक और उसके घरवालों ने गालीगलौज व अभद्रता की। तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने आरोपी दूल्हे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :