भाजपा नेता ने की नाबालिक लड़की से छेड़छाड़।

खबरे शेयर करे :

अल्मोड़ा। भाजपा मंडल अध्‍यक्ष पर लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने पर शुक्रवार को क्षेत्र में माहौल गरमा गया। जनप्रतिनिधि व कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय जा धमके। उन्होंने आरोपित पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग उठाई।

देवायल राजस्व चौकी में आरोपित भाजपा नेता के विरुद्ध छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बाद में डीएम के निर्देश पर मुकदमा राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस के स्थानांतरित कर दिया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। रात तक लोगों का थाने में जमावड़ा लगा रहा।मामला बीती 24 अगस्त का है। आरोप है कि ब्लाक क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय बालिका घर से करीब एक किमी दूर बकरियां चराने गई थी। उसके साथ तीन बालिकाएं भी थीं। आरोप है कि डंगूला गांव निवासी भाजपा सल्ट मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा टाफी देकर बालिका से छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के पास फोन था। उसने अपनी मां से फोन पर संपर्क साधा और किसी तरह भाग निकली। घर पहुंचकर बालिका ने आपबीती बताई।लोकलाज के डर से स्वजन ने मुंह नहीं खोला। बाद में करीबी लोगों के साथ देने पर शुक्रवार को मामला उछला। आरोपित भगवत बोरा के विरुद्ध देवायल राजस्व चौकी में बीएनएस की धारा 74 (छेड़छाड़ कर परेशान करने) व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के अनुसार मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होते ही जांच शुरू कर दी गई है।पीड़िता के स्वजन के सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आरोपित भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, युवक कांग्रेस नेता अमित रावत, मदन सिंह घुघत्याल, मोहन सिंह, दिनेश रावत, घनानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :