जीजा नाबालिग़ साली के साथ छ माह तक किया दुष्कर्म,पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश।

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड में एक जीजा की काली करतूत सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की में जीजा ने नाबालिग साली को डरा धमकाकर छह माह तक दुष्कर्म किया। नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।

डॉक्टर ने परिजनों काे नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने की जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील निवासी एक युवती की शादी मंगलौर कस्बे में हुई है। युवती की एक 17 साल की बहन भी है। आरोप है कि पिछले छह माह से नाबालिग का जीजा उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। किसी को बताने पर उसे धमकी दे रहा था।

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आननफानन एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने नाबालिग की जांच की तो वह छह माह की गर्भवती निकली।

डॉक्टर ने परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने नाबालिग से जानकारी ली तो उसने जीजा की सारी करतूत बताई। इस पर परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नाबालिग के आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नाबालिग का मेडिकल भी कराया गया है। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी की जाएग


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :