आईटीआई गैंग के सरगना और उसके गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। नुमाइश में चाकू और तलवारबाजी करने वाले आईटीआई गैंग के सरगना और उसके गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ में गैंग के पांच और गुर्गों के नाम सामने आए हैं, जिसमें दो ऊधमसिंहनगर के हैं। पुलिस ने प्रकाश में आए सभी गुर्गों की तलाश में टीमें लगा दी हैं। एमबी इंटर ट्रस्ट के ग्राउंड में लगी नुमाइश में बीती 20 जुलाई को जमकर अराजकता हुई थी।
पार्किंग में शुल्क को लेकर हुए विवाद में पार्किंग के ठेकेदार आईटीआई गैंग के सरगना देवेंद्र बिष्ट व दूसरे गुट के बीच चाकू और तलवार चली, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दोनों ओर से सात लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात पर बलवा, मारपीट, धमकी, जानलेवा हमले की कोशिश व लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर था। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि जांच की गई तो आईटीआई गैंग का मुखिया देवेंद्र बिष्ट, राजा महेश्वरी, नवीन मेहरा, देवेंद्र बोरा, करन मेहरा, ऊधमसिंह नगर के सिमरन सिंह और आशुतोष का नाम सामने आए। देवेंद्र बिष्ट ने नुमाइश में पार्किंग का ठेका लिया था। देवेंद्र बिष्ट और करन मेहरा को पुलिस ने टीपी नगर बाईपास स्थित रामजाने भोजनालय के पास से गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

देवेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्रा बलवीर सिंह बिष्ट छड़ायल सुयाल गैस गोदाम रोड और करन मेहरा पुत्रा गोपाल सिंह मेहरा तहसील कालोनी रोडवेज के पास का रहने वाला है। गैंग के राजा महेश्वरी, नवीन मेहरा, देवेंद्र बोरा और ऊधमसिंहनगर के सिमरन सिंह व आशुतोष भंडारी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस टीम में एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, एसआई देवेन्द्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल संजीत राणा, कांस्टेबल बंशीधर जोशी, कांस्टेबल धीरेन्द्र अधिकारी थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :