पुलिस ने गस्त के दौरान छः जुआरियो को पकड़ा।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। पुलिस ने छत पर जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हजारों रूपए की नगदी और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलपड़ा चौकी पुलिस को कारखाना बाजार क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि साहूकारा लाईन में एक मकान की छत पर जुआ खेला जा रहा है जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छह जुआरियों को धर दबोचा। पकड़े गए जुआरियों में हरीश बोरा पुत्र दीवान बोरा निवासी गौलापार कालीचौढ़, राकेश पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गली नंबर 8 रामपुर रोड हल्द्वानी, नजाकत हुसैन पुत्र शकावत हुसैन निवासी इंद्र नगर बड़ी मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा, मोहमद असद पुत्र फिरोज अहमद निवासी लाइन नंबर 4 थाना बनभूलपुरा, संजय राय पुत्र डीसी राय निवासी मित्र कॉलोनी देवालचौड और अरविंद कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी शक्ति विहार गौजाजाली शामिल हैं। उनके पास से 9520 रूपए की नगदी भी बरामद हुई है। सभी पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ गैंबलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :